Search

 
 
 

आदित्यपुर : हत्या क्यों, कैसे यह समझ से परे : अरविंद सिंह

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कन्हैया सिंह की हत्या क्यों, कैसे यह समझ से परे है. आज पूरे आदित्यपुर में इस हत्या को लेकर आक्रोश है. उक्त बातें अपने आवास पर प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि अब तक जो हत्या हो रही थी वह गैंगवार था, लेकिन कन्हैया सिंह की हत्या समझ से परे है और एक सभ्य समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. मेरी मांग है कि पुलिस इस हत्याकांड की जांच तह तक जाकर करे, किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजे. हमलोग पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-treatment-stopped-due-to-ayushman-scheme-in-brahmanand-hospital-poor-farmers-are-facing-problems/">चांडिल

: ब्रह्मानंद अस्पताल में आयुष्मान योजना से इलाज बंद, गरीब-किसानों को हो रही परेशानी
मैं अब तक की पुलिसिया जांच से संतुष्ट नहीं हूं. एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है. मुझे महसूस हो रहा है कि पुलिस किसी दबाव में है. अपराधी का मनोबल हाई है. चोरी छिपे हत्याएं हो रही है. इन्हीं सब बातों को लेकर आज समाज का हर वर्ग एकजुट है, आज का प्रदर्शन इसी का परिणति है. इसे जिला प्रशासन को समझना होगा. इस हत्या कांड की गहराई से जांच करने की जरूरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही