Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : महिलाएं पेयजलापूर्ति की समस्या लेकर पहुंची मंत्री चंपई सोरेन के पास

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर बस्ती की महिलाएं पेयजलापूर्ति की समस्या लेकर होली के दिन गुरुवार को मंत्री चंपई सोरेन के पास पहुंची. बस्ती की महिलाओं ने मंत्री चंपई सोरेन से कहा कि उसके बस्ती में रोड नंबर डी से लेकर आई रोड तक पिछले 15 दिनों से सप्लाई जलापूर्ति नहीं आ रही है. महिलाओं ने जलापूर्ति बाधित रहने से होली जैसे त्योहार में समस्या उत्पन्न होने की बात कही. महिलाओं ने यह भी बताया कि बस्ती के लोग मजबूरन 600 रुपये में 100 लीटर पानी का टैंकर मंगाकर घर की जरूरी काम निबटने को मजबूर हैं. महिलाओं की समस्या सुनते ही मंत्री चंपई सोरेन ने तत्काल अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद को फोन कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :टेसू">https://lagatar.in/play-holi-this-time-with-tesu-flowers-natural-colors-will-not-harm-the-skin/">टेसू

के फूलों से इस बार खेलें होली, प्राकृतिक रंगों से त्वचा को नहीं होगा नुकसान

मंत्री के निर्देश पर नगर निगम एक्शन में 

उन्होंने तुरंत जलापूर्ति का कार्य देखने वाले इंजीनियर को बस्ती की प्रभावित महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया. मंत्री के निर्देश पर नगर निगम तत्काल एक्शन में दिखा, निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार मंत्री सोरेन के पास पहुंचे और महिलाओं की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि दूसरे दिन से ही उनके घरों में जलापूर्ति सामान्य होगी. उन्होंने बताया कि इस अनियमित जलापूर्ति के लिए पीएचईडी के लाइन मैन जिम्मेदार हैं जो पानी के लाइन का वाल्व खोलने में गलती कर रहे हैं. पेयजलापूर्ति का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने मंत्री चंपई सोरेन को होली की शुभकामनाएं दी और वापस लौटी. इसे भी पढ़ें :‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-map-of-nursing-homes-being-made-by-agent-game-going-on-to-get-license-from-gumti/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : एजेंट बना रहे नर्सिंग होमों का मैप, गुमटी से लाइसेंस दिलाने का चल रहा खेल

कई वार्ड में टैंकरों से भी जलापूर्ति

बता दें कि आदित्यपुर में गर्मी आते ही जलापूर्ति गड़बड़ा जाती है और लोगों को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ता है. नगर निगम के 35 वार्डों में से मात्र 14 वार्ड ही ऐसे हैं जहां सप्लाई का पाइप लाइन है, बाकी वार्डों के लोग भू जल पर निर्भर हैं जो बोरिंग कराकर या पानी खरीदकर जीवन यापन करते हैं. वैसे इन वार्डों में नगर निगम ने करीब 85 डीप बोरिंग कराकर सार्वजनिक टैंक स्थापित करवा दी है. जहां से भी लोग पानी ले जाकर अपना दैनिक कार्य निबटाते हैं, जबकि कई वार्डों में टैंकरों से भी जलापूर्ति कर लोगों की पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाता है. बता दें कि आदित्यपुर के सभी 35 वार्डों के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की वृहद जलापूर्ति योजना का कार्य जारी है जो वन भूमि के अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रत्याशा में अधूरी है. ऐसे में आदित्यपुर नगर निगम के लोगों के लिए गर्मी में पानी की समस्या विकराल रहती है और कई लोग गर्मी में पलायन करने को भी मजबूर होते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-played-holi-fiercely-in-saranda/">किरीबुरू

: सारंडा में लोगों ने जमकर खेली होली
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही