Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: स्कूल, शिक्षण संस्थानों व क्लबों में विराजीं माता सरस्वती, धूमधाम से हुई पूजा अर्चना

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता .. की गूंज से समूचा आदित्यपुर गुंजित हुआ. बसंत पंचमी पर स्कूलों, संस्थाओं, क्लबों के साथ घर-घर में मां सरस्वती को विराजित कर विद्यार्थियों, युवकों, युवतियों और महिलाओं ने उनकी आराधना की और बल, बुद्धि, विद्या का वरदान मांगा. आदित्यपुर 2 में एलआइजी मैदान में हंसवाहिनी क्लब की महिलाओं ने हर वर्ष की भांति माता सरस्वती की पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें: मुकेश">https://lagatar.in/the-entry-of-the-most-expensive-car-in-mukesh-ambanis-jio-garage-cost-13-14-crores/">मुकेश

अंबानी के जियो गैरेज में सबसे महंगी कार की एंट्री, कीमत 13.14 करोड़
इस क्लब की विशेषता यह है कि यहां केवल महिलाएं ही सारा इंतजाम करती हैं. पूजा अर्चना के साथ महिलाएं सामूहिक भोज भी आयोजित करती हैं.  इस आयोजन में संरक्षक अर्चना मिश्रा, नीतू सिंह, मीनू कुमारी, आशा, रेणु, संगीता झा, परिणति राउत, कंचन, अर्चना पांडेय, अमृता चौधरी, आशा देवी आदि शामिल रही.

जीजीएसपीआई में छात्र-छात्राओं ने की पूजा अर्चना

[caption id="attachment_236120" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/05jsr2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> जीजीएसपीआई में सरस्वती पूजन.[/caption] एस आई टाइप स्थित टेक्निकल संस्थान जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर संस्थान में यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की. छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की. मौके पर खीर व खिचड़ी भोग का भी वितरण किया गया. इस आयोजन में संस्थान के निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा, जस्सी सिंह, मंजीत, रौशन, रिद्धि, सुखपाल, मणि आदि शिक्षक के अलावा छात्रों में अमन राज, पल्लवी, आँचल, विशाल, शंकर, सोनू, मनीष, उत्कर्ष, शुभम, मीनाक्षी आदि का अहम योगदान रहा.

उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में छात्रों ने की पूजा

[caption id="attachment_236122" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/05jsr3-300x116.jpg"

alt="" width="300" height="116" /> न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजन.[/caption] उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई. कार्यक्रम में विद्यालय के नवम एवं दशम वर्ग की छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, एसएमसी मेंबर एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं. पूजा में प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान, शिक्षिकाएं गीता राय, गीता कुमारी, रंजना अनीमा, उषा, पूनम, रजनी, विजय, जगन्नाथ, भबतारन, बादल, गणेश आदि शामिल रहे. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-khatian-is-not-just-a-land-paper-it-is-a-document-of-economic-social-history/">झारखंड

में ”खतियान” सिर्फ जमीन का कागज नहीं, आर्थिक – सामाजिक इतिहास का दस्तावेज है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही