Search

आदित्यपुर : जेवियर कॉलेज के छात्र सड़क दुर्घंटना में घायल

Adityapur (Sanjeev Mehta) गम्हरिया थाना क्षेत्र के उषा मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जेवियर कॉलेज से लौट रहे ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार छात्रों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. तीनों लड़के बीच सड़क पर गिर गए. पीछे से आ रही कॉलेज की शिक्षिकाओं ने उठाया. तीनों लड़के स्कूल से पढ़ाई करके एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गम्हरिया की ओर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-vehicle-policy-will-be-implemented-soon-in-jharkhand/">जमशेदपुर

: झारखंड में जल्द लागू होगी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

 टीएमएच भेजा गया इलाज के लिए

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. जिसमें रोशन भारती के पैर में चोटें आई हैं. वही राहगीरों द्वारा इसकी सूचना गम्हरिया थाना और एंबुलेंस को दी गई. तत्काल गम्हरिया थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर टीएमएच भेजा है. बता दें कि आज के समय में ऐसे कई स्कूल-कॉलेज हैं जिसमें बच्चे टू व्हीलर लेकर आते हैं. वहीं ज्यादातर बच्चे बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के भी रहते हैं. इसी का परिणाम है कि छात्र सड़क दुर्घंटना के शिकार हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-caught-with-brown-sugar/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp