Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : चोरी करते पकड़े गए युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है. एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाए चोर की पति-पत्नी ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर डाली है. घटना शनिवार सुबह की है. मृतक चोर की पहचान लेलको गोप के रूप में हुई है, जो शिवनारायण पुर का ही रहनेवाला है. वह पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका था. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-two-day-training-of-vocc-completed-at-kotgarh-cluster-organization-office/">नोवामुंडी

: कोटगढ़ संकुल संगठन कार्यालय में वीओसीसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

घटना के बाद बस्ती में आक्रोश व्याप्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक को शिवनारायण पुर के ही रहने वाले ट्रेक्टर मालिक पुटूरु टुडू और उसकी पत्नी ने रंगे हाथ बैटरी चोरी करते पकड़ा, और लाठी डंडे से मार-पीट कर उसे अधमरा कर दिया. फिर उसे ट्रेक्टर में बांधकर दुबारा पीट-पीट कर मार डाला. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस सुबह करीब 8:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले आई है. जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद बस्ती में आक्रोश व्याप्त है. इसे भी पढ़ें :बच्चों">https://lagatar.in/teacher-parents-should-consider-how-to-educate-children/">बच्चों

की पढ़ाई कैसे हो, विचार करें शिक्षक-अभिभावक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही