Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरएसबी कंपनी ज्वाइन कर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर -कांड्रा और कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना थम नहीं रही है. गुरुवार देर रात लगभग 12 बजे डीसी ऑफिस के पास रोड किनारे खड़े ट्रेलर में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक चला रहे कुचाई के संदीप सिंह देव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं, बाइक के पीछे बैठे चंदन सिंहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को रोड एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने संदीप सिंहदेव को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि चंदन सिंहदेव व संदीप सिंह आदित्यपुर के आरएसबी कंपनी में गुरुवार को ड्यूटी ज्वाइन करने गए थे. ड्यूटी ज्वाइन कर घर लौट रहे थे, तभी डीसी ऑफिस के पास दुर्घटना हुई. गंभीर रूप से घायल चंदन सिंहदेव को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर एमजीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. हादसा कितना भयानक था, इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं, कि ट्रक से टक्कर होने के बाद दोनों कई फीट दूर बीच सड़क पर जाकर गिरे, जहां सिर में चोट आने से एक की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-on-may-6-vice-president-jagdeep-dhankhar-leaves-for-london-to-attend/">किंग

चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक 6 मई को, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होने लंदन रवाना
बता दें कि आए दिन मुख्य मार्ग पर इस तरह के हादसे होते रहते हैं, प्रशासन द्वारा लगातार रोड सेफ्टी को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. केवल इस वर्ष 4 महीने में सड़क किनारे खड़ी बड़े वाहन में टकराने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल भी हुए हैं. इन सारी सड़क दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग है, जो रात के अंधेरे में सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है. जिला प्रशासन इस औद्योगिक शहर में ट्रक पार्क के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है. इस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही