Latehar News: सदर थाना क्षेत्र के अंबाझारण गांव में सात पड़हा के तत्वावधान में आदिवासी जतरा मेला महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता व आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय थे. आयोजन समिति ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें:
मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य धरोहर हैं. इन्हें संरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं.
सीडीपीओ ने मांदर बजा कर जतरा मेला का शुभारंभ किया. महोत्सव में पारंपरिक आदिवासी नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया. पूरे गांव में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा. मेले में विभिन्न सांस्कृतिक टोलियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. अच्छे प्रदर्शन करने वाले टोलियों को सम्मानित किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

