Search

 
 
 

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट में छह हस्तक्षेप याचिकाएं दायर

Ranchi :  दिल्ली निवासी हरिशरण देवगम ने JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. इस मामले में अदालत में अब तक 20 हस्तक्षेप याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं.
 
सुप्रीम कोर्ट

Ranchi :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) नियुक्ति घोटाले में सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में छह हस्तक्षेप याचिकाएं (IA) दायर की गयी हैं. इन हस्तक्षेप याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, पक्षाकर बनाने आदि का अनुरोध किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त 2026 को दिल्ली निवासी हरिशरण देवगम ने JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉय माल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ में हुई थी.

 

कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया. बाद में न्यायाधीश वी मोहना ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया. क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत के दौरान कुछ मामलों में झारखंड सरकार का पक्ष पेश किया था. उनके इस फैसले के बाद न्यायालय ने सीबीआई जांच की मांग से जुड़ी सुनवाई उस पीठ में करने का आदेश दिया, जिसमें न्यायाधीश वी मोहना शामिल नहीं हों.

 

न्यायालय के इस आदेश के बाद अब तक इस मामले की सुनवाई नहीं हुई है. लेकिन इस मामले में कुल 20 हस्तक्षेप याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं. हस्तक्षेप याचिका दायर करने वालों में पीयुष कुमार सिंह, सबिता कुमारी, के. एल प्रसाद, राजेश प्रसाद और अमित कुमार चंद्रवंशी का नाम शामिल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही