Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Advertisement
Advertisement

Deoghar: मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर देवघर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. शनिवार को होनेवाले चुनाव को लेकर उपायुक्त ने कहा कि देवघर स्थित कुमैठा में मतदानकर्मी मतपेटी लेकर अपने बूथों पर जा चुके हैं. पोलिंग स्टेशन पर मतदानकर्मियों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसका ख्याल रखा जा रहा है. उन्हें कोरोना को लेकर सारे संसाधन उपलब्ध करा दिये गये हैं.

बैंक">https://lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

मास्क पहनने का निर्देश

मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र पर सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने का निर्देश दिया है. इस मामले पर एसपी अश्विनी सिन्हा ने कहा कि मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा रहेगी. सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

देखें वीडियो-     

जिला बल के जवान भी रहेंगे

कहा कि आइआरबी और झारखंड आर्म्स पुलिस की तैनाती की गई है. इन सबके अलावा जिला बल के जवानों को भी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में लगाया गया है. कहा कि किसी भी प्रकार की घटना से निबटने के लिए पुलिस की अलग से तैनाती की गई है.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही