Search

 
 
 

नगड़ी रैयतों को प्रशासन ने बड़ पहाड़ी पूजा करने से रोका, ग्रामीणों में नाराजगी

नगड़ी के रैयतों की ओर से आज रिम्स-2 प्रस्तावित जमीन पर पूजा अर्चना होना था, लेकिन प्रशासन ने इन्हें जमीन के अंदर जाने नहीं दिया. रैयतों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग और बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी है. इसके अलावा एक ओर यातायात मार्ग को बंद कर दिया गया है.
 

Ranchi: नगड़ी के रैयतों की ओर से आज रिम्स-2 प्रस्तावित जमीन पर पूजा अर्चना होना था, लेकिन प्रशासन ने इन्हें जमीन के अंदर जाने नहीं दिया. रैयतों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग और बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी है. इसके अलावा एक ओर यातायात मार्ग को बंद कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

रैयतों ने बताया कि एक आदिवासी परिवार का बड़ पहाड़ी पूजा था और इसी जमीन पर करना था, इसके लिए भेड़ भी खरीद ली गई. लेकिन इस जमीन पर पूजा नहीं होने दिया और रिम्स 2 प्रस्तावित जमीन के बाहर पूजा हो रही है. रैयतों ने बताया कि नगड़ी में 12 साल में पूजा होता है, एक परिवार और एक खदान की पूजा होती है, लेकिन प्रशासन ने इस पूजा को राजनीतिक बताकर रोक दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही