Search

 
 
 

लॉकडाउन के नये प्रतिबंधों को लेकर प्रशासन सख्त, बिना ई-पास के घूम रहे लोगों का कटा चालान

 

Dhanbad: वैश्विक महामारी कोविड के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को 16 मई 2021 से 27 मई 2021 तक बढ़ाया गया है. रविवार 16 मई से जारी स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह में कुछ नये गाइडलाइन (प्रतिबंध) भी जारी किया गया है. जिसे सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है. जिसमें जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के लिए ई-पास अनिवार्य कर दिया गया है. ताकि लोग बेवजह घरों से ना निकलें. नए गाइडलाइन में नये प्रतिबंधों के साथ 16 मई से जारी स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह को सख्ती से पालन कराने के लिए रविवार को धनबाद के झरिया स्थित कतरास मोड़ पर ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार एवं झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा दल बल के साथ सड़क पर उतरे और वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान बिना ई-पास के निकल रहे दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन का चालान भी काटा गया. साथ ही कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ भी दिया गया.

‘नये प्रतिबंधों का सख्ती से पालन हो’

इस अभियान को लेकर झरिया थाना के एसआई संजय कुमार प्रजापति ने बताया कि रविवार से जारी स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह को लेकर राज्य सरकार ने कई दिशा निर्देश के साथ सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है. जिसका आज रविवार को पहला दिन है. जिसे लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन जांच के दौरान पकड़े गए बहुत से लोगों को ई-पास की जानकरी नहीं थी. लिहाजा उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं कुछ पकड़े गए लोग का चालान काटा गया. साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से यह भी कहा इस विकट स्थिति में जिला प्रशासन पूरी तरह लोगों की सेवा में लगा हुआ है. इसलिए सभी लोग जिला प्रशासन का सहयोग करें और इस बढ़ते कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही