Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू और कोयला तस्करों में प्रशासन का खौफ खत्म!

Saurav Singh Ranchi: उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश या हरियाणा में बालू तस्करों की दबंगई की खबरें काफी पहले से आती रही हैं. प्रशासन के अफसरों व कर्मियों पर हमले, यहां तक कि हत्या की खबरें भी सुनी जाती रही है. अब झारखंड में भी यही सब होने लगा है. बालू कारोबार से जुड़े तस्करों के पास जैसे-जैसे पैसे बढ़ रहे हैं, उनका साहस भी बढ़ता जा रहा है. कभी सत्ता संरक्षण तो कभी ब्यूरोक्रेसी से फ्री हैंड मिलने के कारण बालू तस्करों में कानून का डर खत्म सा हो गया है. बचा है तो कानून का पालन कराने वाले जिम्मेदारों के साथ उनका अवैध लेन-देन का रिश्ता. पिछले छह माह के भीतर कम से कम आठ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें अवैध काम करने वालों ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों व कर्मियों पर हमला किया. इनमें छह घटनाओं को बालू तस्करों ने और दो घटनाओं को कोयला के अवैध कारोबारियों ने अंजाम दिया है. इसे भी पढ़ें -JMM">https://lagatar.in/notice-nishikant-dubey-from-delhi-high-court-in-lokpal-case-related-jmm-currently-no-stay-on-cbi-investigation/">JMM

से जुड़े लोकपाल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे को नोटिस, फिलहाल CBI जांच पर कोई रोक नहीं

हमले के पीछे अवैध कमाई

एक तथ्य यह है कि अगर प्रशासन सिर्फ एक बार ना बोल दे तो उस जिले में बालू का अवैध कारोबार नहीं होगा. लेकिन यहां हो कुछ और ही रहा है. अवैध कारोबार करने वाले बालू तस्करों का प्रशासन के अफसरों का रिश्ता मधुर है. सबका हिस्सा बंधा हुआ है. इसी हिस्से के हासिल करने या खुद के हिस्से का रकम बढ़ाने की चाह रखने की परिस्थिति में छापेमारी जैसी अधिकांश कार्रवाई होने लगी है. कई बार ऐसा भी होता है कि पर्याप्त पुलिस बल लिए बिना चोरी-चुपके छापेमारी करने के लिए अफसर पहुंच जाते हैं और हमले की घटना होती हैं.

जानें कब-कब हुई हमले की घटनाएं

22 अप्रैल 2024: धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के बाजरा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ रेड करने गये जवानों पे बालू तस्करों ने हमला कर दिया. 22 अप्रैल 2022: बोकारो में खनन विभाग व बीएसएल की टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया. इसमें कई लोग चोटिल हो गए. 12 अप्रैल 2024: गिरिडीह में बालू तस्करों और ग्रामीणों ने सीओ-थाना प्रभारी को बंधक बना लिया, घंटों बाद छोड़ा. 30 मार्च 2024: हजारीबाग के इचाक में अवैध बालू तस्करों ने सीओ और पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था. 19 फरवरी 2024: रामगढ़ जिला वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के काकली मोड़ के समीप हजारीबाग डीआईजी की टीम पर कोयला तस्करों ने हमला कर दिया था. 11 अप्रैल 2023: कोयला तस्करों द्वारा रामगढ़ जिला के मांडू रेंजर पर जानलेवा हमला कर दिया था, और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. 12 अप्रैल 2023: हजारीबाग में छापेमारी करने गई वन-विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया और आंख में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और कोयले से लदे आधा दर्जन वाहन को छुड़ा ले गए थे. 18 अप्रैल 2023: बालू माफिया ने खूंटी के एसडीओ को बीच सड़क पर कुचलने का प्रयास किया. जिसमें वह बाल-बाल बच गए. 24 नवंबर 2023: धनबाद में सीआईएसएफ टीम के द्वारा कोलियरी इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान उनके साथ मारपीट की गई है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-high-court-bans-pollution-board-secretary-yk-das-from-working/">रांची

: प्रदूषण बोर्ड के सचिव वाई के दास के काम करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही