Search

 
 
 

RU और रांची के कॉलेजों में नामांकन शुरू, Chancellor Portal से भरें आवेदन फॉर्म

रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है. इच्छुक विद्यार्थी Jharkhand Chancellor Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है. इच्छुक विद्यार्थी Jharkhand Chancellor Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि भी Chancellor Portal पर ही घोषित की जाएगी, अतः अभ्यर्थियों को नियमित रूप से पोर्टल पर जानकारी देखते रहने की सलाह दी जाती है.

 

 

कॉलेजों में नामांकन विवरण

 

संत ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची

 

पाठ्यक्रम: बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए

 

पात्रता: 12वीं में न्यूनतम 60% अंक (सीबीएसई/जेएसी/आईसीएसई)

 

आवेदन: Chancellor Portal

 

https://jharkhanduniversities.nic.in/university/admisssionopenclose पर उपलब्ध

 

रांची विमेंस कॉलेज

 

पाठ्यक्रम: बीए, बीएससी, बीकॉम

 

पात्रता: न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट

 

आवेदन प्रक्रिया: Chancellor Portal से ही फॉर्म भरना अनिवार्य

 

मारवाड़ी कॉलेज, रांची

 

पाठ्यक्रम: बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए

 

पात्रता: बीबीए व बीसीए के लिए न्यूनतम 60% अंक व गणित/आईटी आवश्यक; अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 50%

 

आवेदन: Chancellor Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

 

डोरंडा कॉलेज, रांची

 

पाठ्यक्रम: बीए, बीकॉम, बीएससी

 

पात्रता: 45-50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण

 

आवेदन प्रक्रिया: Chancellor Portal पर लॉगिन कर फॉर्म भरें

 

जरूरी निर्देश:

 

और भी कॉलेजों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल या कॉलेज वेबसाइट पर जाएं.

 

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

 

आवेदन के समय मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

 

मेरिट लिस्ट व काउंसलिंग की जानकारी संबंधित कॉलेजों की वेबसाइटों व Chancellor Portal पर उपलब्ध होगी.

 

महत्वपूर्ण लिंक:

Chancellor Portal: https://jharkhanduniversities.nic.in/university/admisssionopenclose

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही