Search

 
 
 

Hazaribagh News: बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों को किया जागरूकता

उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार आज कटकमदाग एवं कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कटकमदाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कटकमसांडी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार आज कटकमदाग एवं कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कटकमदाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कटकमसांडी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के देखरेख में आयोजित की गई. 

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को साइबर सुरक्षा एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत तथा सखी वन स्टॉप सेंटर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.

Uploaded Image

इस अवसर पर बालिकाओं के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की स्थिति में सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी, चिकित्सीय, मनोसामाजिक परामर्श एवं आश्रय जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही किशोरियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया.

 

शाश्वती घोषाल, केंद्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर ने किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं सहायता तंत्र की विस्तृत जानकारी दी. वहीं अनुसूया कुमारी (DHEW) ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 की उपयोगिता बताते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का निर्भीक होकर उपयोग करने का संदेश दिया.

 

उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 17 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक जिले के सभी बालिका आवासीय विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से किशोरियों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, लैंगिक समानता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही