Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग से मचा तहलका, बिके 2.81 लाख टिकट

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की ओर बढ़ती नजर आ रही है.फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही इसके पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड बना रही है
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की ओर बढ़ती नजर आ रही है.फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही इसके पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड बना रही है .

शनिवार से शुरू हुई प्री-सेल्स बुकिंग में मंगलवार सुबह तक 2.81 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.खास बात यह है कि फिल्म की टिकट कीमतें 59 से लेकर 2900 तक रखी गई हैं

 

18 मार्च को होंगे पेड प्रीव्यू शोज

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू शोज रखने का फैसला किया है.इन शोज के लिए देशभर में करीब 8000 स्क्रीनिंग तय की गई हैं.शाम 5 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक के शो के लिए तेजी से बुकिंग हो रही है.

 

एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे तक हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज के लिए करीब 15.65 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है.अब तक 281022 टिकट बिक चुके हैं.वहीं, ब्लॉक सीटों को जोड़ दिया जाए तो कमाई का आंकड़ा करीब 21.20 करोड़ तक पहुंच जाता है.

 

सबसे महंगा टिकट 2900, सबसे सस्ता 59

फिल्म के प्रोड्यूसर्स ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने टिकटों के लिए डुअल प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपनाई हैमुंबई के INOX मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर प्राइम सीट का टिकट 2900 तक है।वहीं चेन्नई के AGS सिनेमा में पर्ल कैटेगरी की सीट सिर्फ 59 में उपलब्ध है

 

भाषा के हिसाब से एडवांस बुकिंग

हिंदी: 15.30 करोड़ से ज्यादा

हिंदी (डॉल्बी सिने): 1.14 लाख

कन्नड़: 1.62 लाख

तेलुगू: 14.44 लाख

तमिल: 16.32 लाख

मलयालम: 1.58 लाख

कुल मिलाकर एडवांस बुकिंग से अब तक 15.65 करोड़ की ग्रॉस कमाई दर्ज की गई है

 

24 घंटे में बिके 74 हजार टिकट

ट्रेलर रिलीज के साथ ही शनिवार को एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी.पहले 44 घंटों में 2.06 लाख टिकट बिके थे और करीब 12.30 करोड़ की कमाई हुई थी .वहीं पिछले 24 घंटों में 74,655 टिकट और बिके, जिससे करीब 3.35 करोड़ की अतिरिक्त कमाई हुई है

 

विदेशों में भी जबरदस्त डिमांड

फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है.नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग डे के लिए फिल्म ने 1 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है .यूएसए प्रीमियर के लिए 557 लोकेशन्स पर 38,545 टिकट बिक चुके हैं, जिससे करीब 618,911 (लगभग 5.15 करोड़) की कमाई हुई है.ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड की एडवांस सेल्स 2 मिलियन के करीब पहुंच रही है

 

पहली फिल्म ने किया था 1300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1305.35 करोड़ का कारोबार किया था.खास बात यह रही कि फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, फिर भी भारत में ही इसका 1005.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन रहा और यह करीब 77 दिनों तक सिनेमाघरों में चली

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही