Search

 
 
 

The 50  में महाराजा थाली टास्क ने बढ़ाई Rajat dalal -फैसल शेख की मुश्किलें

रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है.जैसे-जैसे शो का अंत करीब आ रहा है, प्रतियोगियों के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो गया है
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है.जैसे-जैसे शो का अंत करीब आ रहा है, प्रतियोगियों के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो गया है.हर कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है और कई बार टास्क के दौरान आपसी टकराव भी देखने को मिल रहा है.हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में रजत दलाल और फैसल शेख एक टास्क करते नजर आए, जो देखने में आसान था लेकिन करते-करते उनके लिए काफी मुश्किल साबित हुआ.

 

महाराजा थाली खाने का टास्क


इस टास्क में रजत दलाल और फैसल शेख के सामने महाराजा थाली रखी गई थी.नियम के अनुसार, थाली में रखे हर पकवान को खाने पर उन्हें शो में बने रहने के लिए पॉइंट्स मिलने वाले थे।शुरुआत में दोनों ने बड़े मजे से पकवान खाने शुरू किए, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति बदल गई.

ज्यादा खाने की वजह से दोनों का पेट भर गया और हालत ऐसी हो गई कि उन्हें उल्टी तक आने लगी.इसके बावजूद किसी ने भी टास्क बीच में छोड़ने का फैसला नहीं किया।इस टास्क में आखिर जीत किसकी हुई, यह तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा.

 

 

विनर की रेस में कौन आगे


शो के फिनाले से पहले शिव ठाकरे को मजबूत दावेदार माना जा रहा है.उनके अलावा प्रिंस नरुला का नाम भी  विजेता के रूप में सामने आ रहा है.दर्शकों के बीच इन दोनों की लोकप्रियता काफी ज्यादा बताई जा रही है

 

शो के बारे में


‘द 50’ एक रियलिटी शो है जिसमें करीब 50 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था.इनमें एक्टर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और स्पोर्ट्स पर्सनालिटी शामिल हैं.अब तक कई कंटेस्टेंट शो से बाहर हो चुके हैं और फिनाले के करीब पहुंचते-पहुंचते मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही