Search

 
 
 

Ramgarh News: गोला प्रखंड में सलाहकार समिति की बैठक, जीआरसी मामलों की हुई समीक्षा

गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में सलाहकार समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, प्रखंड कार्यकाम प्रबंधक गोला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, गोला थाना प्रभारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, जिला स्तर से प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, संकुल संगठन के पदाधिकारी तथा सभी पंचायतों की जेंडर सीआरपी उपस्थित रहीं.
 

Ramgarh: गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में सलाहकार समिति की बैठक हुई. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, प्रखंड कार्यकाम प्रबंधक गोला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, गोला थाना प्रभारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, जिला स्तर से प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, संकुल संगठन के पदाधिकारी तथा सभी पंचायतों की जेंडर सीआरपी उपस्थित रहीं.

 

बैठक के दौरान जेंडर रिसोर्स सेंटर गोला (गरिमा केंद्र) अब तक पंजीकृत कुल 41 महिला हिंसा से सम्बंधित मामलों एवं केसों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न मामलों की प्रगति एवं समाधान पर चर्चा की गई. उपस्थित सदस्यों को जीआरसी के कार्यों एवं उसके प्रभावों से अवगत कराया गया.

 

बैठक के दौरान गोला थाना प्रभारी ने जीआरसी के कार्यों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. वहीं बीडीओ महोदया ने भी पूर्व की भांति आगे भी पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई.

 

उप प्रमुख माननीय विजय ओझा जी ने भी अपने स्तर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने जीआरसी में आरओ फिल्टर युक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवेदन आमंत्रित करने की बात कही और इस दिशा में सहयोग का भरोसा दिलाया.

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर महिलाओं एवं समुदाय से जुड़े मुद्दों के समाधान को और प्रभावी बनाना रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही