Search

 
 
 

अधिवक्ता संघ चुनाव :  कुल 22 प्रपत्रों की हुई बिक्री, 12 ने किया नामांकन

 
Latehar : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर यहां काफी गहमागहमी है. नामांकन प्रपत्र की बिक्री के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा. जबकि कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. मालूम हो कि अध्यक्ष पद के लिए राजमणि प्रसाद एवं अरुण कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद के लिए वासुदेव पांडेय एवं कुमार अमित, सचिव पद के लिए संजय कुमार, जयप्रकाश नाथ शाहदेव, प्रदीप कुमार उपाध्याय एवं वृंद कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए लाल अरविंद नाथ शाहदेव, राजीव रंजन कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार एवं कुमार अमित, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए मिथिलेश कुमार सिन्हा एवं गणेश प्रसाद, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए प्रमोद पांडेय एवं धीरेंद्र कुमार शुक्ला तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल पांच मो. अब्दुल सलाम, रमन कुमार महतो, निरंजन प्रकाश मल्लान, विक्रांत कुमार सिंह एवं सविता साहू ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wreck-of-speed-fell-into-the-ditch-2-people-died-and-1-injured/">हजारीबाग

में रफ्तार का कहर, खाई में गिरी कार, डॉक्टर समेत 2 लोगों की मौत, 1 घायल
जबकि सोमवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजमणि प्रसाद व अरुण कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद के वासुदेव कुमार पांडेय, सचिव पद के लिए संजय कुमार एवं वृंद कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के उम्मीदवार लाल अरविंद नाथ शाहदेव एवं मिथिलेश कुमार, संयुक्त सचिव पद के सुधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश कुमार सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के मो.अब्दुल सलाम, रमन कुमार महतो एवं सविता साहू ने अपना नामांकन प्रपत्र मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल कुमार ठाकुर एवं चुनाव अधिकारी संतोष रंजन कुमार को सौंपा . इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/pooja-singhal-came-out-of-jail-surrendered-on-february-4/">जेल

से बाहर निकली पूजा सिंघल, 4 फरवरी को किया था सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही