Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल रांची में होगा अधिवक्ता परिषद् झारखंड का प्रांतीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन

Ranchi : अधिवक्ता परिषद् झारखंड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के मौके पर 12 मार्च को रांची के आईएमए भवन में एक दिवसीय समारोह का आयोजन प्रात सुबह 10:30 से किया गया है. इस अवसर पर "नारी सशक्तिकरण में महिला अधिवक्ताओं की भूमिका" (The role of female advocates in women `s empowerment) विषयक विचार-गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है. इसमें झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं न्यायाधीश दीपक रौशन विशिष्ट अतिथि एवं न्यायाधीश (अवकाश प्राप्त) जया रॉय विशिष्ट अतिथि की हैसियत से इसमें शामिल होंगी. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता न्यायाधीश (अवकाश प्राप्त) मीरा ताई खडकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् होंगी. इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण, एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, परिषद् के राष्ट्रीय-क्षेत्रीय- प्रांतीय-जिलों के पदाधिकारीगण, सम्मलेन के सभी आयोजन समितियों के प्रमुख, सभी आयाम के प्रमुख, मार्गदर्शकगण, राष्ट्रीय परिषद् के सभी सदस्य एवं संघ परिवार के प्रमुख अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में पूरे झारखंड से लगभग दो सौ महिला अधिवक्ता उपस्थित रहेंगी. कार्यक्रम की संयोजिका नीता कृष्णा होंगी तथा अशोक कुमार मिश्र प्रदेश सम्मलेन प्रभारी एवं रीतेश कुमार बॉबी सह प्रदेश सम्मलेन प्रभारी होंगे. इस अवसर पर विशेष रूप से परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार (पटना)  एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री विजय नाथ कुंवर (बोकारो), झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद् के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा, प्रदेश महिला प्रमुख महामाया रॉय के अलावा परिषद् के कई वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति होंगी. यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद् के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी ने दी. इसे भी पढ़ें : रविवार">https://lagatar.in/sarna-dharma-code-maharally-morhabadi-maidan-on-sunday/">रविवार

को मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म कोड महारैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही