Search

 
 
 

अधिवक्ता परिषद के स्थापना पखवाड़ा के मौके पर अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

 
Deoghar : अधिवक्ता परिषद, देवघर जिला द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के सहयोग से "ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स" के तहत कचहरी परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी देवघऱ- सह- इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर के  उपाध्यक्ष दीपांकर चौधरी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव कृष्णधन खवाड़े, रेडक्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, अधिवक्ता परिषद झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह व महासचिव ॠतुराज ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. रेड क्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष राज कुमार बर्णवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर अग्रवाल व प्यारेलाल ठाकुर, प्रदेश महिला प्रमुख महामाया राय द्वारा अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघऱ सह इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के उपाध्यक्ष दिपांकर चौधरी ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि देवघर जिला में आज पहली बार यहां के अधिवक्ताओं ने पहल करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया. इससे समाज के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, वहीं रेडक्रॉस चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी साबित होगा, क्योंकि रक्त की जरूरत कभी भी किसी को भी हो सकती है. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि रक्तदान को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है. हम सभी को मिलकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए रक्तदान करते रहना चाहिए. अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा कि सेवा, समर्पण और त्याग हमारी संस्कृति और अधिवक्ता परिषद का आदर्श रहा है. रक्तदान शिविर में कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें मनीष सिंह, कुमार विवेकानंद, हर्ष वर्धन चौधरी, कुमार सौरभ,अमीन दास,सुरेश सिन्हा, राजकुमार यादव, शेखर वर्मा, विवेक कुमार पंडित, कुमार गौरव, नितेश भारद्वाज, रंजीत कुमार केशरी, सौरव सुमन, विष्णु खोवाला, प्रकाश झा व ऋतुराज झा इत्यादि के नाम शामिल हैं. रक्तदान करनेवाले सभी दाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया. यह जानकारी झारखंड हाइकोर्ट रांची के अधिवक्ता एवं रीतेश कुमार बॉबी ने दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/25-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए
[wpse_comments_temp.ate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही