Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता ईमानदारी पूर्वक करें अपने दायित्वों का निर्वहन : जस्टिस भेंगरा

Hazaribagh: नगर भवन में शनिवार को अधिवक्ताओं का एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ. इसका आयोजन बार एसोसिएशन हजारीबाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर के द्वारा किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा ने कहा कि अधिवक्ता समाज को सुदृ़ढ़ करने में अहम भूमिका निभाता है. वे अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें. वे अपने कॉलेज के समय को याद करते हुए अपने अनुभव को अधिवक्ताओं के साथ साझा किया और कहा कि नए अधिवक्ताओं को मेहनत करते रहना चाहिए.
न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक ने कहा कि बार और बेंच न्याय पद्धति के दो पहिए हैं. राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जवाहर लाल नेहरू और डॉ भीम राव अंबेडकर भी एक अधिवक्ता थे. उनलोगों की वजह से उन्हें आजादी मिली है. न्यायालय में अधिवक्ताओं की दलील से ही किसी को न्याय मिलता है. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति केआर वराकुल्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने आत्मविश्वास को सशक्त बनाने की आवश्यकता है, तभी वह बाहरी रूप से सशक्त हो पाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा अधिवक्ता अपने बौद्धिक व आंतरिक शक्ति का विकास करें, तभी वे एक सफल अधिवक्ता बन सकते हैं. बार संघ अध्यक्ष राज कुमार राजू ने कहा कि बार और बेंच को साथ में करना होगा, तभी समाज का विकास और सही न्याय मिल सकेगा.
इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा, न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक, नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ केशवा राव वराकुला, विशिष्ट अतिथि स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रसिदी हजारीबाग बार संघ के अध्यक्ष और झारखंड बार काउंसिल सदस्य राज कुमार राजू, उपाध्यक्ष भैया संजय सिन्हा, महासचिव सुमन सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष भरत कुमार, इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर के जिला अध्यक्ष गुलाम जिलानी सचिव शंभू प्रसाद, कौलेश्वर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वागत भाषण महासचिव सुमन सिंह, धन्यवाद ज्ञापन गुलाम जिलानी व मंच संचालन युवा अधिवक्ता पूजा कश्यप ने किया. सभी अतिथियों को हजारीबाग बार संघ ने अंग वस्त्र और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें– दुमका">https://lagatar.in/dumka-no-clarity-in-policy-decisions-of-hemant-soren-arjun-munda/">दुमका

: हेमंत सोरेन के नीतिगत फैसलों में स्पष्टता नहीं- अर्जुन मुंडा
सेमिनार के दूसरे सत्र में सभी नए अधिवक्ताओं के लिए वर्कशॉप कराया गया. इसमें कानूनी सलाह और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुए. दूसरे सत्र में अध्यक्ष राज कुमार राजू, उपाध्यक्ष भैया संजय कुमार सिन्हा, एके रशीदी, गुलाम जिलानी और प्रमोद कुमार सिंह मौजूद थे. सेमिनार को सफल बनाने में हजारीबाग बार संघ, इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर, अधिवक्ता दीपशिखा, अधिवक्ता आशीष ज्ञानचंद और नेहा प्रजापति ने अहम भूमिका निभाई. सभा में अधिवक्ता कुणाल कुमार, सुमित सिन्हा, मोहित कुमार, अविनाश अंजन, अनुराधा मिश्रा, रमेश सिंह, उत्तम सिंह, संदीप सिंह, प्रवीण सिंह, गौरव सहाय, इंदरजीत पंडित, रवि रंजन और संदीप अम्बष्टा मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही