Search

 
 
 

धनबाद की ट्रेनों में सस्ता AC सफर, चेयर कार टिकट पर मिल रही इकोनॉमी कोच की सुविधा

Dhanbad: धनबाद से चलने वाली कई ट्रेनों में यात्रियों को रेलवे खास सुविधा दे रही है. पिछले करीब छह महीनों से रांची, दुमका, गया और सासाराम जाने वाली ट्रेनों में एसी चेयर कार का टिकट लेकर यात्री एसी इकोनॉमी कोच में यात्रा कर रहे हैं.
 

Dhanbad: धनबाद से चलने वाली कई ट्रेनों में यात्रियों को रेलवे खास सुविधा दे रही है. पिछले करीब छह महीनों से रांची, दुमका, गया और सासाराम जाने वाली ट्रेनों में एसी चेयर कार का टिकट लेकर यात्री एसी इकोनॉमी कोच में यात्रा कर रहे हैं. इस व्यवस्था के कारण यात्रियों को 60 से 200 रुपये तक कम किराया देना पड़ रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, धनबाद से चलने वाली कुछ इंटरसिटी ट्रेनों में एसी चेयर कार के कोच उपलब्ध नहीं हैं. इसी कमी को पूरा करने के लिए रेलवे ने इन ट्रेनों में एसी इकोनॉमी कोच जोड़ दिए हैं. लेकिन टिकट बुकिंग अब भी एसी चेयर कार के नाम से ही हो रही है. इससे कई यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उन्हें किस कोच में बैठना है.

 

एसी चेयर कार में जहां 78 सीटें होती हैं, वहीं एसी इकोनॉमी कोच में 83 सीटें रहती हैं. लेकिन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बुकिंग केवल 78 सीटों की ही की जा रही है. इसका असर यह हो रहा है कि अतिरिक्त सीटें होने के बावजूद टिकटों की संख्या नहीं बढ़ रही है.

 

जानकारी ना होने के कारण कई यात्री प्लेटफॉर्म पर अपने कोच की तलाश में परेशान होते नजर आते हैं. बाद में उन्हें पता चलता है कि चेयर कार का टिकट होने पर भी वे एसी इकोनॉमी कोच में सफर कर सकते हैं.

 

किराए का अंतर इस तरह है


. धनबाद–रांची: चेयर कार 315 रुपये, इकोनॉमी 515 रुपये (200 रुपये की बचत)


. धनबाद–गया: चेयर कार 350 रुपये, इकोनॉमी 515 रुपये (165 रुपये की बचत)


. धनबाद–सासाराम: चेयर कार 460 रुपये, इकोनॉमी 520 रुपये (60 रुपये की बचत)


. धनबाद–दुमका: चेयर कार 370 रुपये, इकोनॉमी 515 रुपये (145 रुपये की बचत)

हालांकि यह व्यवस्था यात्रियों के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन सही जानकारी न होने से उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही