Search

 
 
 

छात्रवृत्ति व 15वें वित्त आयोग की बकाए राशि के लिए राज्य सरकार जिम्मेवार: बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की.
 

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड की जनता से संबंधित समस्याओं को रखा. 

Uploaded Image

दोनों केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही, अक्षमता और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राज्य की जनता प्रताड़ित हो रही है.

 

मरांडी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि बकाया होने के पीछे राज्य सरकार द्वारा उचित समय पर केंद्र को सूचित नहीं करना है.

 

केंद्र सरकार ने वर्ष 24-25 की प्रथम किस्त की राशि भेज दी है

बाबूलाल ने कहा कि दूसरी ओर पंचायती राज विभाग में केंद्र सरकार ने वर्ष 24-25 की प्रथम किस्त की राशि झारखंड को भेज दिया है लेकिन राज्य सरकार उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं भेजी है.

 

राज्य सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन का परिणाम है कि हेमंत सरकार राज्यांश को नहीं दे रही. यही स्थिति रही तो मार्च 26 में केंद्र की राशि स्वतः वापस हो जाएगी.

 

नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी के नेताओं ने नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही