Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला चौकीदार की हत्या के बाद प्रेमी ने भी की आत्महत्या

जिले के पोटका क्षेत्र में प्रेम-संबंधों में उपजे विवाद में महिला चौकीदार की हत्या कर दी गई. मंगलवार को यह घटना जिले पोटका थाना क्षेत्र में हुई है.
 

Jamshedpur : जिले के पोटका क्षेत्र में प्रेम-संबंधों में उपजे विवाद में महिला चौकीदार की हत्या कर दी गई. मंगलवार को यह घटना जिले पोटका थाना क्षेत्र में हुई है. जहां 21 वर्षीय महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद गणेश मांझी ने भी आत्महत्या कर ली.

 

मरने से पहले जारी किया वीडियो

घटना को अंजाम देने से पहले गणेश मांझी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी कार्रवाई के पीछे के कारणों का विस्तार से उल्लेख किया है. वीडियो में गणेश ने दावा किया कि वह और ज्योतिका पिछले नौ वर्षों से गहरे प्रेम-संबंध में थे. उसने आरोप लगाया कि इतने लंबे रिश्ते के बावजूद ज्योतिका उसे लगातार धोखा दे रही थी, जो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ.

 

गणेश मांझी ने वीडियो में पोटका थाना प्रभारी पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम के साथ थाना प्रभारी के अवैध संबंध थे. गणेश ने कहा कि ज्योतिका के धोखे और इन संबंधों की जानकारी मिलने के बाद वह भावनात्मक रूप से टूट गया था.

 

गणेश मांझी के अनुसार, ज्योतिका द्वारा लगातार दिए जा रहे धोखे ने उसे इस कदर आहत कर दिया कि उसने यह घातक कदम उठाने का फैसला किया. पहले उसने धारदार हथियार से ज्योतिका की हत्या की और फिर स्वयं अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही