Search

 
 
 

40 दिन बाद चाईबासा के बाजारों में लौटी रौनक

 

Chaibasa: 40 दिन बाद अनलॉक होने के बाद चाईबासा जिले के बाजारों की रौनक लौटी. दुकानें खुलते ही कारोबारियों के मुरझाये चेहरे खिल उठे. अनलॉक होते ही चाईबासा शहर के 250 से अधिक कपड़ा दुकान, 80 जूता दुकान और 100 से अधिक स्टेशनरी दुकान खुले. दुकानें खुलने के बाद दुकानदारों ने उम्मीद जतायी जल्द ही सबकुछ पटरी पर लौट आएगा.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में राज्य सरकार ने लगभग 40 दिन तक लॉकडाउन लगा दिया था. इस कारण सभी दुकान, कारोबार ठप पड़ गए थे. चाईबासा जिले में संक्रमण का दर काफी कम है इस वजह से अनलॉक वन प्रक्रिया के तहत कपड़ा, जूता, स्टेशनरी समेत अन्य जरूरी दुकानों को खोलने का निर्देश सरकार ने दिया गया. जिसके बाद चाईबासा शहर में लगभग डेढ़ महीना बाद लोगों की चहल-पहल देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें- AICC">https://lagatar.in/in-aicc-deepika-pandey-singh-of-jharkhand-became-the-national-secretary-cum-uttarakhand-in-charge/81212/">AICC

में झारखंड की कद्दावर नेता के रुप में उभरी दीपिका पांडेय सिंह, बनीं राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड प्रभारी

दुकानें खुलने से दुकानदारों में खुशी

सरकार की घोषणा के बाद ही दुकानदारों में हर्ष का माहौल था. जिसके चलते सुबह-सुबह कारोबारियों ने अपनी दुकानों में पहुंचकर साफ-सफाई की एवं दुकान खोलकर बैठे. लोग अपनी जरूरत के सामानों के लिए बाजार में पहुंचे और सामानों की खरीदारी की. दुकानदार कोविड गाइडलाइन को लेकर काफी गंभीर दिखे. उन्होंने खुद भी कोविड गाइडलाइन का पालन किया और खरीदारों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करने की अपील की.

नुकसान की फिक्र नहीं, संक्रमण से बचना जरूरी था

दुकानदारों ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण चाईबासा शहर में दुकानदारों का करोड़ों का नुकसान हुआ है. इसके बावजूद उन्हें नुकसान की फिक्र नहीं है. दूसरी लहर काफी खतरनाक थी अगर लॉकडाउन की घोषणा नहीं होती तो स्थिति बिगड़ सकती थी. दुकानदारों ने कोरोना संक्रमण को लेकर हेमंत सरकार के द्वारा लिये गये फैसलों की सराहना की है और उम्मीद जतायी है कि जल्द ही पूरा राज्य संक्रमण मुक्त होगा. व्यापार औऱ उद्योग-धंधे पटरी पर लौटेंगे और आर्थिक गतिविधियां पहले जैसी शुरू होंगी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही