Search

 
 
 

‘द 50’ से बाहर होते ही वंशज सिंह का हमला, करण पटेल को कहा-बेवकूफ...

रियलिटी शो ‘द 50’ ने पहले ही दिन जबरदस्त ड्रामा दिखा दिया. शो के प्रीमियर एपिसोड में ही कंटेस्टेंट  वंशज सिंह को एलिमिनेट कर दिया गया, जिसके बाद उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ़ नजर आया.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ ने पहले ही दिन जबरदस्त ड्रामा दिखा दिया. शो के प्रीमियर एपिसोड में ही कंटेस्टेंट  वंशज सिंह को एलिमिनेट कर दिया गया, जिसके बाद उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ़ नजर आया.द 50’  से घर से बाहर आते ही वंशज ने शो के कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला और करण पटेल पर गंभीर आरोप लगाए.

 

पहले ही दिन हुआ एलिमिनेशन

1 फरवरी 2026 को टेलीकास्ट हुए ‘द 50’ में कुल 50 सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया है. यह शो 50 दिनों तक चलेगा, जिसमें हर दिन एक कंटेस्टेंट को बाहर किया जाएगा.हालांकि, पहले ही एपिसोड में वंशज सिंह का सफर खत्म हो गया, जिससे वह काफी नाराज़ दिखाई दिए.

 

परफॉर्मेंस को नजरअंदाज करने का आरोप

गेमिंग वीडियो और पॉप कल्चर कंटेंट के लिए मशहूर वंशज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर जिसमें उन्होनें प्रिंस नरूला पर आरोप लगाया का उनके वजह से उन्हें टास्क-बेस्ड शो से बाहर किया गया क्योंकि उन्होंने प्रिंस नरूला से सबसे कम बातचीत की थी.

 


प्रिंस नरूला पर साधा निशाना

वंशज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रिंस नरूला की फोटो शेयर करते हुए उन पर इंडस्ट्री ग्रुप बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति नए प्रतिभागियों को आउटसाइडर बनकर लड़ने की सीख देता है, वही शो के अंदर गुट बनाकर बैठा है.

 

करण पटेल को लेकर भी जताई नाराज़गी

इसके साथ ही वंशज ने करण पटेल के खिलाफ भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने करण पर निजी टिप्पणी करते हुए नाराज़गी जाहिर की और कहा कि वह इस फैसले को कभी नहीं भूलेंगे. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

टीम चैट्स लीक करने का दावा

वंशज यहीं नहीं रुके. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने प्रिंस नरूला की टीम से जुड़े कुछ चैट्स भी सार्वजनिक किए हैं. इसके बाद प्रिंस की टीम की ओर से वंशज से अपील की गई कि वह शो को केवल एक गेम शो की तरह लें और इस विवाद को आगे न बढ़ाएं.

 

फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रिंस नरूला और करण पटेल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन ‘द 50’ के पहले ही दिन शुरू हुए इस विवाद ने शो को जबरदस्त चर्चा में ला दिया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही