Search

 
 
 

धुरंधर 2 का टीजर देख निराश हुए फैंस, बोले - मेकर्स ने चूना लगा दिया

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2 का टीज़र बीते दिन रिलीज़ हुआ.जिसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2 का टीज़र बीते दिन रिलीज़ हुआ.जिसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.पिछले साल फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. ऐसे में जैसे ही टीज़र रिलीज़ हुआ, दर्शकों ने खुलकर अपनी राय रखी.

 

 

टीज़र में कुछ नया नहीं, बोले यूजर्स

1 मिनट 12 सेकंड के इस टीज़र को लेकर कई फैंस निराश नज़र आए. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा -सोचा था कुछ नया देखने को मिलेगा… अब जल्दी से ट्रेलर रिलीज़ करो.
वहीं कुछ लोगों ने टीज़र को पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन जैसा ही बताया. कई यूजर्स का कहना है कि टीज़र में कहानी या विज़ुअल्स के नाम पर कुछ खास नहीं दिखाया गया.

 

 

‘मेकर्स ने चूना लगा दिया’

कुछ यूजर्स की नाराज़गी और भी ज़्यादा देखने को मिली. उन्होंने कमेंट करते हुए कहा कि मेकर्स ने टीज़र के नाम पर दर्शकों को चूना लगा दिया. एक यूजर ने सलाह दी, कुछ तो साउथ इंडस्ट्री के मेकर्स से सीखो. कई लोगों ने टीज़र को बिल्कुल नया न बताते हुए इसकी तुलना पहली फिल्म के आखिरी सीन से कर दी.

 

 

कुछ फैंस को अब भी है उम्मीद

हालांकि, हर कोई टीज़र से निराश नहीं दिखा. कुछ फैंस का मानना है कि मेकर्स ने जानबूझकर ज़्यादा कुछ नहीं दिखाया ताकि फिल्म को लेकर सस्पेंस बना रहे. एक यूजर ने लिखा, अगर टीज़र में ही कहानी बता देंगे तो फिल्म देखने का मज़ा क्या रहेगा? वहीं कई लोगों को टीज़र का बैकग्राउंड स्कोर काफ़ी पसंद आया.

 

19 मार्च को रिलीज़ होगी फिल्म

आदित्य धर द्वारा निर्देशित  फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सीधा मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा, जो इसी दिन रिलीज़ हो रही है. 
सीक्वल में कहानी हमजा के बदले पर केंद्रित होगी, साथ ही ‘बड़े साहब’ की असली पहचान से भी पर्दा उठेगा. इसके अलावा जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि को भी विस्तार से दिखाया जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही