Search

 
 
 

साहेबगंज: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशितों ने मुख्य सड़क किया जाम

जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान दक्षिण सरफराजगंज कटहलबाड़ी भट्ठा गांव निवासी कार्तिक मंडल नाम के रूप में हुई है.
 

Sahibganj : जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान दक्षिण सरफराजगंज कटहलबाड़ी भट्ठा गांव निवासी कार्तिक मंडल नाम के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

 

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और परिजनों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर उधवा-राधानगर मुख्य सड़क जाम कर दी. सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा.

 

प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए राधानगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही