Search

 
 
 

धनबाद निगम चुनाव :  पूर्व विधायक संजीव सिंह आज महापौर पद के लिए करेंगे नामांकन

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है. महापौर पद की दौड़ में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.
 

Dhanbad  :  धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है. महापौर पद की दौड़ में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. वे आज बुधवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे.


समर्थकों से साथ चलने की अपील 

बता दें कि संजीव सिंह ने मंगलवार देर शाम अपने आवास सिंह मेंशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निकाय चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे धनबाद शहर के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी नगर प्रशासन के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. संजीव सिंह ने समर्थकों से अधिक संख्या में साथ चलने की अपील भी की. 

 

जनता के समर्थन से ही जीत तय होगी

भाजपा द्वारा महापौर पद के लिए संजीव अग्रवाल को समर्थन दिए जाने के सवाल पर संजीव सिंह ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है. ऐसे में कोई भी उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर सकता है और अंतिम फैसला जनता के हाथ में है. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से ही जीत तय होगी.


महापौर पद पर हो सकता है त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला 

इधर नामांकन के अंतिम दिन भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के भी नामांकन करने की संभावना जताई जा रही है. वहीं पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं. ऐसे में महापौर पद के लिए त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती दिख रही है.

 

दिलचस्प और कांटे की टक्कर होने के आसार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संजीव सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला और रोचक हो गया है. उनके समर्थकों का मजबूत जनाधार चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है. आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने के साथ चुनावी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है. धनबाद नगर निगम का महापौर चुनाव इस बार काफी दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला होने के आसार नजर आ रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही