Search

 
 
 

कोर्ट मैरिज के बाद अब हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगी स्वरा भास्कर, तैयारियां शुरु

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को फहद अहमद से कोर्ट मैरिज कर सभी को चौंका दिया था. अब एक्ट्रेस हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी करने जा रही हैं. स्वरा के परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है, ‘स्वरा डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय दिल्ली में अपने नाना और नानी के घर शादी करेंगी. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. होली के बाद शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी. स्वरा भास्कर की शादी में हल्दी, मेहंदी, संगीत और फिर रिसेप्शन सभी फंक्शन होंगे. फ्रेंड्स और परिवार के लोगों को निमंत्रण भी भेज दिया गया है, कार्ड में लिखा है, ‘हमसे जुड़ें और हमारी खुशियों में साझा हों. इस बसंत में जो ‘पागलपन’ है वो हम हैं’ बता दें कि स्वरा भास्कर ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया था. जिसमे उन्होंने इशारा किया था कि वो मार्च में शादी करेंगी. स्वरा ने लिखा था ‘एक होने वाली दुल्हन/नई दुल्हन ! हम शादी का फुल जश्न मनाने के लिए तैयार हैं. पूरा प्लान सेट है. इसे भी पढ़ेंलातेहार">https://lagatar.in/latehar-social-workers-helped-financially-for-the-last-rites/">लातेहार

: समाजसेवियों ने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही