Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हार्डकोर नक्सली संदीप की मौत के बाद, गौतम पासवान को मिल सकती बिहार-झारखंड मध्य जोन की कमान

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सैक सदस्य संदीप यादव उर्फ विजय यादव की बीते 26 मई को मौत हो गई थी. संदीप यादव की मौत के बाद हार्डकोर नक्सली गौतम पासवान को बिहार- झारखंड के मध्य जोन की कमान मिल सकती है. इसके अलावा विवेक, अभ्यास, नीतेश, इंदल, अरविंद भुइयां, अभिजीत का भी नाम चल रहा है. लेकिन इन सभी नामों में से एक नक्सली गौतम पासवान का नाम सबसे ऊपर है. इसका भी एक बड़ा कारण है. गौतम पासवान भी हार्डकोर नक्सली है. संदीप भुइंया से अधिक वर्चस्व है. यही वजह थी कि मध्य जोन का प्रभार संदीप के साथ संगठन ने गौतम को दे रखी थी. इसे भी पढ़ें –खूंटी">https://lagatar.in/khunti-punishment-for-love-slitting-throat-a-young-man-who-came-meet-his-girlfriend-two-accused-arrested/">खूंटी

: प्रेम की मिली सजा, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गला काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा के ऊपर नए आदमी को कमान सौंपने की जिम्मेवार

सेंट्रल कोर कमिटी के सदस्य प्रमोद मिश्रा के ऊपर मध्य जोन के कमान सौंपने की जिम्मेवारी है. गौरतलब है कि संदीप यादव के मौत के बाद से भाकपा माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है. झारखंड में इसपर 25 लाख का इनाम था. झारखंड के पलामू, हजारीबाग, चतरा से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्र औरंगाबाद, गया इलाके में यह माओवादी संगठन का मुख्य कर्ता-धर्ता था.

अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी

संदीप यादव करीब दो दशकों तक अपने आतंक की बदौलत टॉप माओवादी कमांडर संदीप यादव उर्फ विजय ने अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी. संदीप यादव के खिलाफ साल 2018 में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी. किसी नक्सली नेता के खिलाफ ईडी की ये पहली कार्रवाई थी. इसे भी पढ़ें – पुतिन">https://lagatar.in/putin-is-dead-russias-power-is-ruled-by-a-lookalike-british-intelligence-agency-mi6-claims/">पुतिन

की मौत हो चुकी है…रूस की सत्ता पर है हमशक्ल का राज! ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI6 का दावा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही