Lagatar Desk : फुटबॉल के मैदान पर अपने खेल से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो टीवी सीरीज 'डे 1s' के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं.हाल ही में क्रिस्टियानो नेअपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी कि सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है.
Exciting news! Production of my first TV show, Day 1s, has just started. More to come! https://t.co/noTddYcc6k
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) November 12, 2026
मैथ्यू वॉन के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे सीरीज
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रिटिश फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मैथ्यू वॉन के साथ एक तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने बताया कि उनकी पहली टीवी सीरीज 'डे 1s' की शूटिंग शुरू हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही सीरीज से जुड़ी और जानकारियां साझा करेंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज को रोनाल्डो और मैथ्यू वॉन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसकी कहानी में फुटबॉल की दुनिया से जुड़े कई दिलचस्प पहलू देखने को मिलेंगे.
स्टेनली डाल्टन के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी
सीरीज में स्टेनली डाल्टन नाम के एक ब्रिटिश एजेंट की कहानी दिखाई जाएगी. इस किरदार को अभिनेता डेमियन लुईस निभाएंगे. वहीं, फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी थिएरी हेनरी के भी सीरीज में नजर आने की चर्चा है. इसके अलावा खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्रिटिश रैपर डेव भी इसका हिस्सा होंगे.
डेव अपने 2019 में रिलीज हुए डेब्यू एल्बम साइकोड्रामा के लिए मशहूर हैं. वहीं, सीरीज के पहले एपिसोड में बर्ना बॉय, जेम्स ब्लेक और सेंट्रल सी भी नजर आ सकते हैं.

