Search

 
 
 

लोकसभा की सदस्यता जाने पर बोले राहुल, भारत की आवाज के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार

 
NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के बाद आज शुक्रवार को कहा कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं और हर कीमत चुकाने को तैयार हैं। अयोग्य ठहराये जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं. मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-parliament-membership-cancelled-congress-said-will-not-bow-down-to-threats-will-not-remain-silent-fight-will-continue/">राहुल

गांधी की संसद सदस्यता रद्द : बोली कांग्रेस, धमकी के आगे नहीं झुकेंगे, खामोश नहीं होंगे, लड़ाई जारी रहेगी

लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की

केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर आज लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया. लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा. इसे भी पढ़ें :  सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-reverses-2011-verdict-on-uapa-law-admits-being-a-member-of-a-banned-organization-is-also-a-crime/">सुप्रीम

कोर्ट ने UAPA कानून पर पलटा 2011 का फैसला, माना, प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना भी क्राईम

सूरत की अदालत ने दो साल के कारावास की सजा सुनाई

अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है. जान लें कि सूरत की एक अदालत ने मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें कल गुरुवार को दोषी करार देते हुए तथा दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही