Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लुईस के बाद बाटुल व मिस्त्री सोरेन ने दिया भाजपा से इस्तीफा

Ranchi: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 66 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेताओं के इस्तीफा का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सबसे पहले पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, रांची से संदीप वर्मा, सरायकेला से 2019 में चंपाई सोरेन से मुकाबला करने वाले भाजपा नेता गणेश महली और सारठ के चुन्ना सिंह दुमका से पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री लुईस मरांडी के बाद महेशपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि मेनका सरदार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. पार्टी से उनकी क्या बातचीत हुई है और कि शर्त पर उन्होंने इस्तीफा वापस लिया है, वो फिलहाल स्पष्ट नहीं है. मिस्त्री सोरेन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखे पत्र में कहा है, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. इससे पहले पूर्व कृषि मंत्री और नाला से विधायक रहे सत्यानंद झा बाटुल ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. बाटुल नाला विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. इसे भी पढ़ें -चौथी">https://lagatar.in/raj-sinha-who-reached-dhanbad-with-bjp-ticket-for-the-fourth-time-received-a-warm-welcome/">चौथी

बार भाजपा का टिकट लेकर धनबाद पहुंचे राज सिन्हा का जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही