Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब गूगल में 12000 कर्मचारियों की छंटनी, सुंदर पिचई ने भेजा मेल

LagatarDesk : दुनियाभर में मंदी की आहट सुनायी देने लगी है. आर्थिक मंदी की आहट से 2022 से ही दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू हुआ है, जो इस साल भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. मेटा, ट्विटर, अमेजन सहित कई टेक कंपनियों ने अपने वर्क फोर्स में भारी कटौती की है. अब इस लिस्ट में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक का भी नाम जुड़ने वाला है. कंपनी करीब 12000 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. यह कुल वर्कफोर्स का 6 फीसदी है. यह छंटनी टेक सेक्टर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. (पढ़ें, हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-ordered-cancellation-of-account-140-hehal-co-om-prakash-mandal-sat-down-to-suppress-the-matter/">हाईकोर्ट

ने खाता 140 की जमाबंदी रद्द करने का दिया आदेश, हेहल CO ओम प्रकाश मंडल मामला दबाकर बैठ गये!)

छंटनी का इन टीमों पर पड़ेगा असर

गूगल की इस छंटनी में सभी टीमें प्रभावित होंगी. जिसमें रिक्रूटमेंट, कॉरपोरेट फंक्शन के अलावा इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट्स टीम भी शामिल है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने छंटनी की पूरी जिम्मेदारी ली है. पिचाई ने कर्मचारियों को मेल भेजा है. जिसमें उन्होंने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बात कही है. साथ ही उन्होंने सबसे माफी भी मांगी है. उन्होंने कहा कि हमारा फोकस बढ़ाने, कॉस्ट बेस में बदलाव करने, टैलेंट और पूंजी को हमारी प्राथमिकताओं में सर्वोच्च बनाने का ये समय है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/856-women-prisoners-in-jharkhand-jail-not-a-single-women-jail/">झारखंड

में 856 महिलाएं बंदी जेल में, एक भी महिला जेल नहीं

सुंदर पिचई ने कर्मचारियों से मांगी माफी

सुंदर पिचई ने कहा कि गूगलर्स मेरे पास शेयर करने के लिए एक मायूस करने वाली खबर है. हमने अपने वर्कफोर्स से 12,000 नौकरी को खत्म करने का फैसला किया है. इस संबंध में हमने पहले ही अमेरिका में प्रभावित कर्मचारियों को एक अलग ईमेल भेज दिया है. इसका अर्थ यह है कि कुछ प्रतिभाशाली लोगों को अलविदा कहना होगा, जिन लोगों को नियुक्त करने के लिए हमने कड़ी मेहनत की और जिनके साथ काम करना पसंद किया. मुझे इसके लिए बहुत खेद है. मैं उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं जो हमें यहां तक ले गये. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/fake-nsg-jawan-caught-in-pm-modis-program-army-ib-engaged-in-investigation/">प्रधानमंत्री

मोदी के कार्यक्रम में एनएसजी का फर्जी जवान पकड़ाया, सेना, IB जांच में जुटे

ये कंपनियां भी करने वाली है छंटनी

इतने बड़े पैमाने पर होने वाली छंटनी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री कितने बड़े खतरे में है. बीते दिनों माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल स्तर पर 10,000 कर्मचारियों को बाहर निकाला है. यह आंकड़ा कंपनी के कुल वर्क फोर्स का करीब 5 फीसदी है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी बीते साल 11000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. कंपनी ने मंदी का हवाला देते हुए कॉस्ट कटिंग के नाम पर छंटनी की थी. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भी साल 2023 की शुरुआत में ही अपने 18000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-foreign-exchange-reserves-increased-to-572-billion-fca-also-increased-by-9-078-billion/">भारत

का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 572 बिलियन डॉलर पहुंचा, एफसीए भी 9.078 अरब डॉलर बढ़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही