Search

 
 
 

राहुल गांधी के बाद अब नीतीश कुमार निकलेंगे देश की यात्रा पर, सीएम ने की घोषणा

 
West Champaran : राजनीतिक पार्टियों के नेता इन दिनों यात्रा कर रहे हैं. राहुल गांधी `भारत जोड़ो यात्रा` कर रहे हैं. तो वही अब नीतीश कुमार भी `समाधान यात्रा` पर निकल गए हैं. नीतीश कुमार की ये यात्रा 7 फरवरी तक चलेगी. इस बीच नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए ये जानकारी दी हैं कि वे बजट सत्र के बाद देश की यात्रा पर निकलेंगे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि पहले वे समाधान यात्रा पूरी करेंगे और उसके बाद बजट सत्र और फिर देशव्यापी यात्रा की तैयारी की जाएगी. 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. इसका अर्थ साफ है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वे विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए पूरे देश की यात्रा करेंगे. इसके तहत वे दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. मुख्यमंत्री की यह घोषणा कई मायनों में खास है. दरअसल, नीतीश कुमार पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह इस साल दिल्ली में सरकार बदलने के लिए अपनी कोशिश तेज कर देंगे. इसे भी पढ़ें:   बार">https://lagatar.in/appeal-of-bar-council-president-rajendra-krishna-dont-go-to-cms-meeting-council-members-will-also-keep-distance/">बार

काउंसिल अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण की अपील, CM की बैठक में न जाये, काउंसिल सदस्य भी बनायेंगे दूरी

`समाधान यात्रा` पर प्रशांत किशोर ने खड़े किए थे सवाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर बीजेपी के नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी सवाल खड़े कर चुकें हैं. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि इस यात्रा का जनता से कोई सरोकार नहीं है. सीएम पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने बोला कि अब उम्र के इस पड़ाव पर सामाजिक, राजनीतिक तौर पर अकेले पड़ गए हैं, समय रहते रिटायर हो जाएं, इसी में उनकी भलाई है. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-82nd-birth-anniversary-of-former-mani-mla-sanatan-manjhi-in-karandih/">जमशेदपुर

: करनडीह में मनी पूर्व विधायक सनातन मांझी की 82 वीं जयंती
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही