Lagatar Desk : संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर इन दिनों सुर्खियों में है. बीते दिन मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया था.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक शेयर किया है. जिसमें आलिया बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही है. वहीं ये फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी .
मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया का पोस्टर शेयर किया है.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, आग भी, दिलों की जान भी! उन्होंने पोस्ट में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और फिल्म की टीम को टैग किया.
लव एंड वॉर' से आलिया का लुक
शेयर किए पोस्टर में आलिया सिर पर हेडपीस पहनकर कुर्सी पर बैठीं नजर आ रही है. जिसमें वो स्टाइलिंग पोज देते नजर आ रही है.वहीं शानदार बैकग्राउंड इस फ्रेम के रेट्रो मूड की और बढ़ाता है. फैंस उनके एब्स की भी तारीफ कर रहे हैं.
मेकर्स का इंस्टा पोस्ट
लव एंड वॉर' रिलीज डेट
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी 'लव एंड वॉर' को भंसाली प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

