Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर द पैराडाइज का जलवा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ पार

Lagatar Desk : सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 सितंबर रात 8 बजे तक ‘द पैराडाइज’ ने 8,639 शो से करीब 31.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 36.63 करोड़ रुपये बताया गया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk :  साउथ सुपरस्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म द पैराडाइज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.द पैराडाइज’ में नानी एक ऐसे विद्रोही नेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने लोगों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

 

फिल्म में नानी का अब तक का एक अलग और दमदार अवतार देखने को मिला है.फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में हैं.

 

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 सितंबर रात 8 बजे तक ‘द पैराडाइज’ ने 8,639 शो से करीब 31.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 36.63 करोड़ रुपये बताया गया.

 

फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा तेलुगु भाषा से मिला है. तेलुगु वर्जन ने करीब 27.77 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं हिंदी में फिल्म ने 2.14 करोड़ रुपये और तमिल में करीब 1.13 करोड़ रुपये कमाए.शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर 35 से 40 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है. देर रात के शो के आंकड़े जुड़ने के बाद इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है.

 

 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी मचाई धूम

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं नॉर्थ अमेरिका में फिल्म के प्रीमियर से 1.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की खबर है.



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही