Kaushal Anand Ranchi: राजधानी के बाद अब धनबाद शहरी क्षेत्र में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का रास्ता साफ हो गया है. जेबीवीएनएल ने एजेंसी चयन के लिए निविदा आमंत्रित किया है. निविदा फाइनल होने के बाद चयनित एजेंसी सर्वे कार्य शुरू करेगी. इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार इसी साल के अंत तक नवंबर-दिसंबर में धनबाद मे भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद जल्द ही तीसरे चरण में जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रकिया शुरू की जा सकती है.
NEWS : बच्चू यादव 6 दिनों की ईडी रिमांड पर, कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत
दुबे ने लोकसभा में कहा, झारखंड के 1800 स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी, NIA से जांच करायी जाये
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ppppp-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
धनबाद शहरी क्षेत्र में 1.50 लाख लगेंगे स्मार्ट मीटर
जेबीवीएनएल धनबाद के शहरी क्षेत्र के कुल 1.50 लाख शहरी कंज्यूमरो को स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू करेगा. इसको लेकर करीब 100 करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे. यह राशि राज्य सरकार खर्च करेगी. बतातें चलें कि रांची में स्मार्ट मीटर लगाने में विश्व बैँक सहयोग कर रही है. जबकि अन्य शहरों में स्मार्ट मीटर राज्य सरकार के फंड से लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-news-bacchu-yadav-on-6-day-ed-remand-court-allows-interrogation/">BREAKINGNEWS : बच्चू यादव 6 दिनों की ईडी रिमांड पर, कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत
रांची में 20 अगस्त से लगेगा स्मार्ट मीटर
रांची में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रकिया अंतिम चरण में है. आगामी 20 अगस्त से रांची सर्किल के अपर बाजार सबडिवीजन में 1 हजार कंज्यूमरों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का काम शुरू होगा. इसके सफल हो जाने के बाद फिर 30 हजार कंज्यूमरों को मीटर लगाया जाएगा. रांची शहरी क्षेत्र के कुल साढ़े तीन लाख कंज्यूमरों को यह मीटर पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-निशिकांत">https://lagatar.in/jharkhand-nishikant-dubey-said-in-lok-sabha-that-1800-schools-in-jharkhand-have-a-holiday-on-friday-investigation-should-be-done-by-nia/">निशिकांतदुबे ने लोकसभा में कहा, झारखंड के 1800 स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी, NIA से जांच करायी जाये
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment