Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के बाद अब गोड्डा में खुलेगा कोच मेंटेनेंस सेंटर, मालदा डिवीजन ने निकाला टेंडर

Advertisement
Advertisement

Godda :  संथाल परगना के गोड्डा रेलवे स्टेशन से पिछले दिनों हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत हुई थी. इसके साथ ही गोड्डा को पहली बार प्रीमियम रेलवे की सौगात मिली थी. अब इस रेलवे स्टेशन में कोच मेंटेनेंस सेंटर बनाने की भी कवायद शुरू हो गयी है. इसके लिए मालदा डिवीजन की और से एक ई-टेंडर भी निकाला गया है. इलेक्ट्रिकल विभाग से निकाले गये बीते 17 मई को निकाले इस टेंडर को खोलने की तिथि आगामी 31 मई है. रेलवे का प्रयास है कि गोड्डा स्टशेन को और विकसित किया जाये. ताकि यहां पर ट्रेन के रखरखाव की सारी सुविधा उपलब्ध हो जाय.

इसी के तहत यहां से पहली टेंडर निकली है. गोड्डा रेलवे स्टेशन पर कोच में पानी भरने के लिए वाटर प्लांट व हाइड्रेंट लगाया जायेगा. इससे यहां आनेवाली ट्रेन को अब कोच में पानी मिल सकेगा, टॉयलेट व बाथरूम में पानी पहुंचेगा. स्टेशन पर भी पानी की सुविधा बढ़ेगी. वह काम पूरा होने के बाद अब हमसफर एक्सप्रेस को पानी के लिए भागलपुर नहीं जाना पड़ेगा.

लंबी दूरी के ट्रेनें चलाने से जोड़ा रहा है इस पहल को

स्टेशन में कोच मेंटेनेंस काम के लिए 9 माह की अवधि तय की गयी है. पहले चरण के लिए कोच के रखरखाव की टेंडर 32.66 लाख रुपये का है. बीते दिनों हमसफर ट्रेन की शुरूआत और अब कोच मेंटेनेंस सेंटर की पहल से कयास लगाये जा रहे है कि रेलवे स्टेशन पर और दो लाइन का काम पूरा होने पर गोड्डा से कुछ और लंबी दूरी की ट्रेन खुलेगी. रेलवे के कोच रखरखाव सुविधा की टेंडर को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे लोगों को आनेवाले समय में और सुविधा मिलेगी.

आनेवाले समय में और विकास होगा गोड्डा रेलवे स्टेशन का : निशिकांत दुबे

स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे की माने, तो गोड्डा रेलवे स्टेशन का आनेवाले समय में और विकास होगा. यात्री सुविधा बढ़ेगी. इसी कड़ी में कोच रखरखाव कार्य की टेंडर निकली है. जहां से अब यहां आनेवाली ट्रेन के कोच को स्टेशन में पानी मिलेगा. इसके बाद क्लिनिंग सहित अन्य सुविधा बढ़ेगी. सारी व्यवस्था के साथ ट्रेन गोड्डा से खुलेगी. सारे कार्य होने के बाद अगले एक से दो साल में लंबी दूरी की कई ट्रेन गोड्डा से खुलेगी. स्टेशन पर दो और लाइन का काम पहले से चल रहा है. इस साल के अंत तक या पहले पूरा हो जाने की उम्मीद है. कुछ लोकल ट्रेन आनेवाले दिनों में शुरू होगी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही