Search

 
 
 

अहमदाबाद हादसे के बाद आज एयर इंडिया के विमान की थाइलैंड में आपात लैंडिंग,  बम की धमकी मिली थी

सूत्रों के अनुसार टॉयलेट के पास बम की धमकी वाला नोट मिला था. यह नोट टेकऑफ के बाद क्रू मेंबर ने देख लिया,
 

New Delhi :  अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दूसरे ही दिन आज शुक्रवार को एयर इंडिया के एक विमान ने थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग की है. खबरों के अनुसार विमान में बम की धमकी मिली थी.  फ्लाइट नंबर AI-379  फुकेट से नयी दिल्ली आ रही थी. इस विमान में 156 यात्री सवार थे.  

 

 

फुकेट से उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिलने पर  विमान को थाइलैंड में उतारा गया. सूत्रों के अनुसार टॉयलेट के पास बम की धमकी वाला नोट मिला था. यह नोट टेकऑफ के बाद क्रू मेंबर ने देख लिया,  इसके बाद इसकी फुकेट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी.

 


इसके बाद  सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया.  जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के इस फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह लगभह नौ बजकर तीस मिनट पर फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.  विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही