Search

 
 
 

प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशितों ने पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क जाम की

 
Pakud :  प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशितों ने पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को आज सोमवार को जाम कर दिया. यह मामला पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के कदमटोला गांव का है. इससे पहले मृतिका के परिजन सहित स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस और सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया. (पढ़ें, टीबी">https://lagatar.in/allocation-of-rs-48-lakh-to-three-districts-for-tb/">टीबी

के लिए तीन जिलों को 48 लाख का आवंटन)

क्या है मामला

परिजनों के मुताबिक, नैना कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. इस दौरान नॉर्मल डिलीवरी करायी गयी और महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ गयी. लेकिन उस समय कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं था. वहां मौजूद नर्स को परिजनों ने कई बार बोला, लेकिन वह मोबाइल पर लगी रही. जिसके चलते नैना की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : एनडीए">https://lagatar.in/nitish-broke-silence-on-speculations-of-his-return-to-nda/">एनडीए

में वापसी की अटकलों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-फालतू बात
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही