Search

 
 
 

शेयर बाजार के बाद अब राकेश झुनझुनवाला एविएशन सेक्टर में जमायेंगे अपना सिक्का, ‘Akasa Air’ को मिला एनओसी

 
LagatarDesk :    भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला अब एविएशन सेक्टर में अपना सिक्का जमाने जा रहे हैं. दरअसल राकेश झुनझुनवाला की आकाश एयरलाइन को सरकार से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) सर्टिफिकेट मिल गया है. आकाश एयरलाइन सभी एक्सट्रा कंप्लायंसेज पर रेगुलेटर्स के साथ काम करेगी.

अगले साल गर्मी में शुरू होगा ऑपरेशन

एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी जानकारी दी है. एसएनवी एविएशन ने कहा कि कंपनी बहुत जल्द ‘Akasa Air’ के नाम से एयरलाइन शुरू करेगी. माना जा रहा है कि अगले साल गर्मी के मौसम में इसका ऑपरेशन शुरू हो जायेगा. इसे भी पढ़े : कोयला">https://lagatar.in/important-meeting-in-pmo-today-on-coal-crisis-coal-and-energy-secretary-will-give-information-about-the-current-situation/">कोयला

संकट पर आज PMO में महत्वपूर्ण बैठक, कोयला और ऊर्जा सचिव मौजूदा हालात की जानकारी देंगे  

झुनझुनवाला ने एयरलाइंस में 250 करोड़ किया है निवेश

राकेश झुनझुनवाला ने आकाश एयर में 250 करोड़ निवेश किया है. आकाश एयर के बोर्ड में इंडिगो के पूर्व प्रेसिडेंट आदित्य घोष भी शामिल हैं. उन्होंने एनओसी के लिए विनय दुबे की टीम को भी बधाई दी है.

सस्ता हो सकता है हवाई सफर

बता दें कि ‘Akasa Air’  को जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे सपोर्ट कर रहे हैं. एयरलाइन को अब डीजीसीए से लाइसेंस मिलने का इंतजार है. अगर समय से लाइसेंस मिल जायेगा तो 2022 की गर्मियों में आप आ‘Akasa Air’ से हवाई यात्रा कर पायेंगे. इसमें हवाई सफर का किराया सस्ता हो सकता है. इसे भी पढ़े : गिरावट">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-nifty-crossed-17900-auto-stocks-rose/">गिरावट

के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 17900 के पार, ऑटो शेयरों में तेजी

70 विमानों की फ्लीट तैयार करेगी अकाशा एयर

अगले चार सालों में ‘Akasa Air’ 70 विमानों की फ्लीट तैयार करेगी. मालूम हो कि झुनझुनवाला को भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता है. उनकी कुल संपत्ति 5.7 बिलियन डॉलर  है. मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण एयरलाइन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा ह. इसके बावजूद दिग्गज उद्योगपतियों एयरलाइंस में निवेश कर रहे हैं. क्योंकि इनका मानना है कि आने वाले दिनों में एयरलाइंस में ज्यादा फायदा हो सकता है.

टाटा ने 18 हजार करोड़ में खरीदा एयर इंडिया

हाल ही में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में खरीदा है. टाटा ग्रुप पहले से विस्तार, एयर एशिया इंडिया एयरलाइन की मदद से एविएशन सेक्टर में मौजूद थी. दोनों एयरलाइन का संयुक्त नुकसान वित्त वर्ष 2020-21 में 3200 करोड़ से ज्यादा रहा. अब एयर इंडिया को खरीदने के बाद टाटा ग्रुप के आकाश की उड़ान का आकार काफी बड़ा हो गया है. इसे भी पढ़े : Birthday">https://lagatar.in/shakti-mohan-was-once-helpless-with-her-feet-today-she-teaches-dance-to-many-celebs/">Birthday

Special : कभी पैरों से लाचार थी शक्ति मोहन, आज कई सेलेब्स को सिखाती है डांस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही