Search

हाईकोर्ट में एजी और सचिव ने ऊर्जा विकास निगम के विधि पोर्टल की शुरुआत की

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट परिसर स्थित महाधिवक्ता कार्यालय के लाईब्रेरी में मंगलवार को झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विधि पोर्टल की शुरुआत की गई. इसकी शुरुआत महाधिवक्ता राजीव रंजन और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह जेबीवीएनएल के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने की. इस दौरान हाईकोर्ट में चल रहे मामलों को डिजिटलाइजेशन के माध्यम से कैसे सुगम बनाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की गई. विधि पोर्टल की शुरुआत के मौक़े पर अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार, अधिवक्ता जयंत टोपनो, अधिवक्ता ओम प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता मनीष कुमार,अधिवक्ता मनोज कुमार, अधिवक्ता धीरज कुमार और अन्य सरकारी अधिवक्ता के साथ साथ ऊर्जा विकास निगम के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें – नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-and-tejashwi-yadav-reached-ranchi-received-a-warm-welcome-at-the-airport/">नीतीश

कुमार और तेजेस्वी यादव रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp