Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार और तेजेस्वी यादव रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

मंत्री मिथिलेश ठाकुर और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने की आगवानी Ranchi : विपक्षी एकता को मजबूत करने के अपने अभियान के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजेस्वी यादव बुधवार शाम को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का स्वागत किया. मौके पर जनता दल यूनाइटोड के सैकड़ों नेता- कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. यहां से सीधे सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचकर 2024 की रणनीति पर मंथन करेंगे, जबकि शाम 5:30 बजे संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/443.jpeg"

alt="" width="747" height="1600" />

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एक करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसी के तहत उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी .राजा , ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी नीतीश कुमार मुलाकात कर चुके हैं. वहीं आज हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद वो 11 मई को महाराष्ट्र दौरा पर जायेंगें जहां वो शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/551.jpeg"

alt="" width="747" height="1600" /> इसे भी पढ़ें – मां">https://lagatar.in/when-the-mother-was-in-pain-the-son-was-in-agony-the-minor-reached-to-sell-his-kidney-for-treatment/">मां

को हुआ दर्द तो तड़प उठा बेटा, इलाज के लिए अपनी किडनी बेचने पहुंच गया नाबालिग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही