Search

 
 
 

अग्निपथ स्कीम : गृह विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव, एसी बोगी में लगायी आग

 
Patna : अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार के कई जिलों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बिहार में प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है. छात्र सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे है. सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय रेलवे को हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने कई यात्री ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया है. रेलवे स्टेशनों में भी तोड़फोड़ की गई है. बिहार में लगातार हो रही प्रदर्शन को देखते हुए बिहार के गृह विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है. इसमें रेलवे एसपी, जिला कलेक्‍टर, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक आदि आलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने को निर्देश दिया गया है. कलेक्‍टर और एसपी को खासतौर पर सतर्कता बरतने और इंटेलिजेंस इनपुट पर त्‍वरित कदम उठाने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि अबतक हिंसक प्रदर्शन मामले में 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि 24 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पढ़ें - RBI">https://lagatar.in/rbi-removes-restrictions-on-mastercard-after-one-year-also-allows-adding-new-customers/">RBI

ने एक साल बाद Mastercard पर लगे प्रतिबंध हटाये, नये ग्राहक जोड़ने की भी इजाजत दी
इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/ed-has-given-three-days-to-rahul-gandhi-now-questioned-on-monday/">राहुल

गांधी को ईडी ने दी तीन दिन की मोहलत, अब सोमवार को पूछताछ

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में लगायी आग 

शुक्रवार सुबह से ही युवाओं का प्रदर्शन जारी है. समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया. इसके बाद छात्रों की ओर से ट्रेन पर पथराव भी किया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई. योजना के विरोध में नारेबाजी कर रहे कुछ छात्रों ने ट्रेन के एसी बोगी में आग भी लगा दी. मुंगेर में छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने श्रीकृष्ण सेतु पर जाम लगा दिया, जिससे मुंगेर से खगड़िया, बेगूसराय और खगड़िया से मुंगेर होकर भागलपुर, पटना जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है. जाम लगने के बाद सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है. खगड़िया जिले में छात्रों ने सड़क और रेलवे मार्ग को जाम कर दिया है. छात्रों ने खगड़िया रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कोसी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं. विरोध-प्रदर्शन के चलते मानसी-सहरसा और मानसी-कटिहार रेलखंड बाधित हुआ है. इसे भी पढ़ें - जम्मू">https://lagatar.in/encounter-in-jammu-and-kashmir-3-terrorists-killed-by-security-forces/">जम्मू

कश्मीर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों 3 आतंकियों को मार गिराया

रेलवे स्टेशन और रेल पटरी की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के विरोध में गुरुवार को बिहार समेत कई राज्यों मे हिंसक प्रदर्शन हुआ था. जिसको देखते हुए गृह विभाग ने रेलवे स्टेशन और रेल पटरी की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. . रेल एसपी के अलावा सभी जिलों के डीएम, एसएसपी, एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है. प्रदर्शन की सूचना पर जिले के अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर खुद मॉनिटरिंग करने को कहा गया है. बता दें कि बिहार में सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन शाहाबाद, गया और छपरा रेंज में हुआ है. गुरुवार को कई जिलों में हुए बवाल के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार सिंह ने बताया राज्य के कई जिलों में हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को लेकर कार्रवाई की जा रही है. अब तक करीब दो दर्जन एफआईआर दर्ज की गई है. उपद्रव में शामिल 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-refusing-to-go-for-campaigning-bjp-leader-killed-himself-by-killing-wife-of-mayors-candidate/">बिहार

: प्रचार में जाने से मना किया तो बीजेपी नेता ने मेयर पद की उम्मीदवार पत्नी की हत्या कर खुद दे दी जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही