NewDelhi : अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने है. खबर हा कि विपक्ष 18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के आगामी मानसून सत्र में अग्निपथ योजना के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने के मूड में है. बता दें कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच अग्निपथ योजना पर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ डेढ़ घंटे तक चली बैठक में विपक्षी सांसदों ने मांग की कि अग्निपथ योजना को या वापस ली जाये या विस्तृत जांच के लिए संसदीय समिति के हवाले की जाये. इसे भी पढ़ें- नए">https://lagatar.in/9500-kg-ashoka-pillar-installed-on-the-roof-of-the-new-parliament-house-modi-unveiled/">नए
संसद भवन की छत पर लगा 9500 किलो का अशोक स्तंभ, मोदी ने किया अनावरण
बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेन्द्र मोदी
संसद भवन की छत पर लगा 9500 किलो का अशोक स्तंभ, मोदी ने किया अनावरण
बैठक में भाजपा के चार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 12 सांसद शामिल हुए.
सूत्रों ने जानकारी दी कि संसद में हुई इस बैठक में भाजपा के चार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 12 सांसद शामिल हुए. बैठक के बाद विपक्षी गुट ने कहा कि उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर मजबूती से अपना विरोध व्यक्त किया है.सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने बैठक में कहा कि अगर कोई बड़ा बदलाव या नीति है जो कि सरकार पेश करती है, तो यह परीक्षण या प्रयोग के आधार पर नहीं किया जाता, बल्कि व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया जाता है. गोहिल ने कहा कि अग्निपथ योजना शुरू करने का निर्णय सशस्त्र बलों द्वारा नहीं लिया गया था. अग्निपथ के खिलाफ देशभर में जबरदस्त हंगामा हो रहा है और हम मांग करते हैं कि इस योजना को वापस लिया जाये. इसे भी पढ़ें- पटना:">https://lagatar.in/patna-narendra-modi-will-be-the-first-prime-minister-to-reach-bihar-assembly/">पटना:बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेन्द्र मोदी
Leave a Comment