Search

 
 
 

Agnipath Scheme : थम नहीं रहा बवाल, हरियाणा, यूपी में विरोध प्रदर्शन जारी,बसों में तोड़फोड़, ट्रेन में आग लगाई

 
NewDelhi : देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना का हिंसक विरोध जारी है. हरियाणा में आज शुक्रवार सुबह फिर अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध शुरू हो गया. बता दें कि लगातार दूसरे दिन आज सुबह नारनौल शहर में बस स्टैंड पर युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. उपद्रवी डीसी ऑफिस की तरफ बढ़ने लगे. पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए महावीर चौक और बस स्टैंड से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.

यूपी के बलिया में सुबह पांच बजे से प्रदर्शन शुरू हो गया

खबर है कि पुलिस ने 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच चुके है. उधर यूपी के बलिया में सुबह पांच बजे से प्रदर्शन शुरू हो गया. यहां कई गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने की खबर है. एक उपद्रवी को हिरासत में लिया गया है. जानकारी सामने आयी है कि फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चार बसों में तोड़फोड़ की गयी और जाम लगाया गया. हरियाणा के नारनौल में भी युवाओं द्वारा जाम किया गया है. इसे भी पढ़ें : Agnipath">https://lagatar.in/agnipath-scheme-amidst-violence-and-ruckus-the-age-limit-for-agnivir-increased-bjp-ruled-states-made-many-announcements/">Agnipath

Scheme : हिंसा व बवाल के बीच अग्निवीरों के लिए आयुसीमा बढ़ी, भाजपा शाषित राज्यों ने किये कई एलान

बलिया वॉशिंगपिट में खड़ी ट्रेन में युवाओं ने आग लगा दी

बता दें कि बलिया वॉशिंगपिट में खड़ी ट्रेन में युवाओं ने आग लगा दी. सैकड़ों युवाओं न रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. कई गाड़ियों के शीशे तोड़े. इससे पहले गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए हैं. आगरा और अलीगढ़ में युवाओं ने बसों में तोड़फोड़ की. बुलंदशहर में युवाओं ने नारेबाजी की. पुलिस को यहां लाठीचार्ज करना पड़ा. खबर आयी कि मेरठ, देवरिया, सीतापुर के साथ ही उन्नाव के शुक्लागंज में युवाओं द्वारा विरोध किया गया. रेवाड़ी पुलिस ने भी यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवक नारनौल शहर के नेताजी सुभाष पार्क में जमा हुए. काफी देर मंत्रणा करने के बाद हाथों में बैनर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवक नारनौल शहर के सबसे व्यस्तम महावीर चौक पर पहुंच गये. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची. युवाओं को बता दें कि युवाओं ने डीसी ऑफिस का शुक्रवार को भी घेराव करने का ऐलान किया है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-home-department-issued-high-alert-stone-pelting-in-bihar-sampark-kranti-express-train-in-samastipur-fire-in-ac-bogie/">अग्निपथ

स्कीम : गृह विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव, एसी बोगी में लगायी आग

रेवाड़ी पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

रेवाड़ी में गुरुवार को हुए बवाल के बाद पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है. पुलिस के अनुसार युवाओं के विरोध प्रदर्शन के कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास कट व रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित पाल्हावास मोड अवरूद्ध होने की संभावना है. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वह इन रास्तों से यात्रा करने से बचें और सफर के दौरान सतर्कता बरतें.

बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध जारी

बिहार में तीसरे दिन भी केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध जारी है. 9 जिलों में उग्र प्रदर्शन हो रहा है. समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने दो यात्री ट्रेन को आग के हवाले कर दिया. बक्सर और नालंदा में ट्रैक जाम किये जाने की खबर है.आरा में सड़क पर आगजनी के बाद जाम लगाया गया है. प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही