Search

 
 
 

झारखंड में स्कूली व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करेगा JEPC और IPE Global का समझौता

Ranchi News :समझौते पर JEPC के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, IAS और IPE Global के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष मुखर्जी ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर JEPC के व्यावसायिक शिक्षा नोडल अधिकारी अमित कुमार और IPE Global की व्यावसायिक शिक्षा राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमोयी भट्टाचार्य मौजूद थीं.
 
जेईपीसी और आईपीई ग्लोबल का समझौता

Ranchi News : झारखंड में स्कूली विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और रोजगारोन्मुख कौशल से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) और IPE Global Limited ने 27 अक्टूबर 2026 को SHE Learns पहल के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इसका उद्देश्य राज्य में स्कूली स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है.

 

 

समझौते पर JEPC के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, IAS और IPE Global के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष मुखर्जी ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर JEPC के व्यावसायिक शिक्षा नोडल अधिकारी अमित कुमार और IPE Global की व्यावसायिक शिक्षा राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमोयी भट्टाचार्य मौजूद थीं.

 

इस साझेदारी के तहत IPE Global, JEPC को गैर-वित्तीय तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा. इसके माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने, उद्योगों के साथ संपर्क मजबूत करने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा. विद्यार्थियों को उद्योगों के कामकाज से परिचित कराने, कार्यस्थल पर प्रशिक्षण देने और भविष्य के करियर के लिए तैयार करने की दिशा में भी काम किया जाएगा.

 

इस पहल में छात्राओं की व्यावसायिक शिक्षा में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा. साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार के लिए जरूरी कौशल प्रदान करने और उनके लिए करियर के नए रास्ते खोलने का लक्ष्य है.

 

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है. इसके जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कौशल हासिल करने और अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही