Jamshedpur News: टाटा कमिंस में मंगलवार को बोनस समझौता हो गया. कंपनी प्रबंधन और मान्यता प्राप्त टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. समझौते के तहत कर्मचारियों को इस साल भी 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इससे 700 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे.
समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 44 हजार 193 रुपये, औसतन 1 लाख 18 हजार 78 रुपये और न्यूनतम 79 हजार 334 रुपये बोनस मिलेगा. कंपनी के तय बोनस फार्मूले के आधार पर 20 फीसदी बोनस तय किया गया है. इसमें उत्पादन के 9 प्वाइंट, मुनाफे के 8 प्वाइंट और बीआईएस क्वालिटी के 3 प्वाइंट शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:
इस साल कंपनी का एओपी प्रोडक्शन 1,89,985 रहा, जबकि प्रोफिट 883 करोड़ रुपये रहा. वहीं, बीआईएस क्वालिटी 550 पीपीएम रही. इन प्रदर्शन मानकों के आधार पर कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस देने पर सहमति बनी.
टाटा कमिंस में लगातार तीसरे साल कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस मिलेगा. पिछले साल कंपनी के 773 कर्मचारियों के बीच बोनस मद में 9.03 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. पिछले साल अधिकतम बोनस 1 लाख 41 हजार 537 रुपये, न्यूनतम 74 हजार 968 रुपये और औसत बोनस 1 लाख 17 हजार 81 रुपये था. इस साल पिछले साल की तुलना में अधिकतम बोनस राशि में 2,656 रुपये और औसत बोनस में 997 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

